सुरक्षा में लापरवाही या तकनीकी खराबी? आयरन प्लांट में हादसे से 4 मजदूर झुलसे
बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात काम के दौरान बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। फर्नेस सेक्शन में अचानक पिघला हुआ लोहा मजदूरों पर गिरने से चार मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात प्लांट में मजदूर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। शिफ्ट बदलने के बाद रात करीब 1 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। घायल मजदूरों में देवेंद्र, ओम बिहार के धर्मवीर तथा विनय कुमार फर्नेस सेक्शन में काम कर रहे थे। चारों मजदूर फर्नेस से निकलते पिघले हुए आयरन को लेडल में भरने का काम कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक खोलता हुआ पिघला लोहा उनके ऊपर गिर गया। गर्मी और पिघली धातु की चपेट में आते ही चारों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए और दर्द से तड़पने हुए वहीं गिर पड़े। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और प्लांट के मौजूद अधिकारी की कार से शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक चारों मजदूर करीब 25 से 40 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।
घायलों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन द्वारा उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना ही काम कराया जा रहा था, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। वहीं औद्योगिक सुरक्षा विभाग भी हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या सुरक्षा में लापरवाही इसकी वजह बनी।


admin Jun 20, 2023
योग से करे एक स्वस्थ व सुन्दर राष्ट्र का निर्माण
admin Jul 12, 2023
फिर चोरी हुआ घर के बाहर में रखी मोटरसाइकिल, बाइक चोरी में संलिप्त अपराधी पुलिस गिरफ्त...
admin Jun 17, 2023
प्रशिक्षण होने के बाद मिलेगा पूर्ण रोजगार
admin Jul 22, 2022
भाजपाइयों ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने वादा से भाग रही है।
